महाराष्ट्र के बीड जिले की एक महिला ने दावा किया है कि उसे नगर निगम चुनाव में वोट डालने के लिए दूसरे जिले में ले जाया गया था। महिला के मुताबिक, वह अकेली नहीं है, जिसके साथ ऐसा हुआ। 15 जनवरी को चुनाव के दिन बीड जिले से करीब 4 बसों में भरकर महिलाएं पिंपरी-चिंचवड़ में वोट डालने गई थीं। महिला ने बताया कि वह बीड के गेवराई तालुका की रहने वाली है। उसे मतदान की जानकारी नहीं थी। उससे कहा गया था कि पुणे जिले के जेजुरी स्थित खंडोबा मंदिर में स्वयं सहायता समूह की एक बैठक होने वाली है। इसलिए महिलाएं बस में सवार होकर चली गईं। महिला ने 17 जनवरी को बीड के पुलिस अधीक्षक (SP) से मामले की शिकायत की और बताया कि इन सब के पीछे एक अन्य महिला थी। उसने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज करने की मांग की है। महिला बोली- वोट देने के बाद पुलिस ने पकड़ा शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक…
Read More
महाराष्ट्र में महिला बोली-चिंचवड़ गईं; खास पार्टी को मतदान करने कहा गया था
