असम के गुवाहाटी में पति की हत्या करने वाली महिला ने पुलिस थाने में सरेंडर किया। झगड़े के बाद महिला ने अपने शराबी पति की हत्या की थी और शव घर में ही दफन कर दिया था। युवक के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जालुकबाड़ी थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने 13 जून को थाने में सरेंडर किया था। उसने पति की हत्या की बात कबूल की थी। उसकी निशानदेही पर पांडु इलाके स्थित घर में दफन उसके पति का शव बरामद किया गया। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि 26 जून की रात पति नशे में घर आया। उससे झगड़ा किया। गुस्से में मैंने पति की हत्या कर दी। घर में ही 5 फीट का गड्ढा खोदा और शव दफन कर दिया था। पुलिस का कहना हमें और भी लोगों के इस हत्याकांड में शामिल होने का शक है। मामले की जांच जारी है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पड़ोसियों को बताया- पति केरल गया है पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला ने पड़ोसियों ने पति के केरल जाने की बात कही थी। उसने कहा था कि पति काम करने के लिए वहां गया है। कुछ दिन बाद महिला घर से गायब हो गई थी। उत्तर प्रदेश: गूगल,-यूट्यूब से हत्या के तरीके ढूंढ़कर पति का मर्डर मुजफ्फरपुर में पति के अफेयर के शक में पत्नी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी सबा फिरदौस ने बताया कि मैं अफसर बनना चाहती थी। पति का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा था इसलिए मैंने उसकी हत्या का प्लान बनाया। पति मुमताज के मर्डर के लिए मैंने गूगल और यूट्यूब से हत्या के तरीके देखे। 100 से ज्यादा क्राइम सीरियल के एपिसोड देखने के बाद मैंने मर्डर का प्लान बनाया। 7 जुलाई को पंचायत रोजगार सेवक मुमताज की हत्या हुई थी। 13 जुलाई को पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया था। पूरी खबर पढ़ें…
Read More
महिला ने शराबी पति की हत्या की, घर में दफनाया:असम के गुवाहाटी की घटना; देवर की शिकायत के बाद खुलासा
