यमुना नदी के 33 में से 23 साइट्स वाटर क्वालिटी टेस्ट में फेल हो गए हैं। यहां पानी में ऑक्सीजन की मात्रा लगभग जीरो पाई गई है। वाटर रिसोर्स पर बनाई गई पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने यह जानकारी दी है। स्टैंडिंग कमेटी ने मंगलवार (11 मार्च) को यह रिपोर्ट संसद में पेश की है। 33 साइट्स की मॉनिटरिंग के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें दिल्ली के भी 6 साइट्स शामिल हैं। पैनल के मुताबिक 23 साइट्स की रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है। इन जगहों पर पानी में घुलित ऑक्सीजन (Dissolved Oxygen) का स्तर जीरो पाया गया है। घुलित ऑक्सीजन नदी के जीवन को बनाए रखने की क्षमता को दर्शाता है। दिल्ली में ऊपरी यमुना नदी सफाई परियोजना और नदी तल प्रबंधन पर अपनी रिपोर्ट में पैनल ने चेतावनी दी कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STP) के निर्माण और अपग्रेडेशन के बावजूद प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से ऊंचा बना हुआ है। जनवरी 2021 से मई 2023 के बीच हुई जांच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों के साथ जनवरी 2021 से मई 2023 के बीच 33 स्थानों पर पानी की गुणवत्ता का आकलन किया। इसे घुलित ऑक्सीजन (DO…
Read More
यमुना के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा जीरो:23 साइट्स वाटर क्वालिटी टेस्ट में फेल; दिल्ली, UP और हरियाणा
