रेवाड़ी जिले के गांव नेहरूगढ़ निवासी पर्वतारोही नरेंद्र यादव एक बार फिर एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करने का तैयार है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर वह दूसरी बार दक्षिणी अमेरिका की सर्वोच्च चोटी माउंट एकांकागुआ (6,962 मीटर) को फतेह करेंगे। इससे पहले 12 साल में नरेंद्र यादव 23 रिकार्ड अपने नाम दर्ज कर चुके हैं। सेवन समिट्स विजेता नरेंद्र यादव इस अभियान के दौरान पर्वतारोही के अन्तर्राष्ट्रीय दल का नेतृत्व करेंगे। 14 जनवरी 2026 को भारत से अर्जेंटीना के लिए प्रस्थान करेंगे। यह अभियान विश्व के विभिन्न देशों के अनुभवी पर्वतारोहियों की सहभागिता से संपन्न होगा। 26 जनवरी 2026 को एकांकागुआ शिखर पर तिरंगा फहराने का उनका संकल्प भारत की राष्ट्रीय भावना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत करेगा। विश्व की सर्वोच्च चोटियां कर चुके फतेह नरेंद्र यादव सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले भारत के पहले युवा पर्वतारोही हैं। उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर 2 सफल चढ़ाई की हैं…
Read More
रेवाड़ी के पर्वतारोही नरेंद्र फिर करेंगे माउंट एकांकागुआ फतेह:गणतंत्र दिवस पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, 12 साल में 23 रिकार्ड अपने नाम किए
