तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय भगदड़ की घटना के बाद पहली बार करूर पहुंचे। उन्होंने करूर के एटलस ग्राउंड में भगदड़ में जान गंवाने वालों 41 लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। विजय ने जनसभा में कहा- 2025 का करूर की घटना मेरे जीवन का सबसे बड़ा दर्द है।। उन्होंने कहा- पुलिस भीड़ को संभालने में नाकाम रही लेकिन तत्कालीन DMK सरकार ने लोगों की मौत के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराने की कोशिश की। करूर में 27 सितंबर 2025 को TVK की पहली चुनावी रैली में भगदड़ मच गई थी। इसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से ज्यादा घायल हुए थे। इस साल विधानसभा चुनाव में TVK पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद सबसे बड़ी पार्टी बनी। गठबंधन के समर्थन से पार्टी ने सरकार बनाई और विजय मुख्यमंत्री बने। CM बोले- पुलिस ने भीड़ को लेकर चेतावनी नहीं दी थी…
Read More