इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने दावा किया है कि पिछले कुछ हफ्तों में उनके स्मार्टफोन, लैपटॉप और सर्वर को बार-बार हैक किया गया है। हैकर्स क्रिप्टोकरेंसी में हजारों डॉलर की मांग कर रहे हैं। पित्रोदा ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ईमेल के जरिए इसकी सूचना दी। साथ ही सभी को आगाह किया कि उनके नाम से भेजे गए किसी भी मेल पर क्लिक न करें। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। इसी साल 8 मई को पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कह रहे थे कि भारत में ईस्ट के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। इस बयान के बाद 8 मई को उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख से इस्तीफा दे दिया था। जून में वापस इस पद पर आ गए थे। सैम पित्रोदा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
Read More
सैम पित्रोदा का दावा
