शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की तबीयत बिगड़ गई है। बीते कई दिनों से बढ़ रही गर्मी के बीच सुखबीर बादल पंजाब बचाओ यात्रा में डटे हुए थे और लोगों से मिल रहे थे। जिसके बाद उनकी सेहत में हलकी गिरावट देखने को मिली। मिली जानकारी के अनुसार अब सीनियर अकाली नेता बिक्रम मजीठिया पंजाब बचाओ यात्रा को संभालेंगे। पंजाब बचाओ यात्रा आज लुधियाना के पायल से रवाना होनी थी। लेकिन अब बिक्रम मजीठिया इस यात्रा को लीड करने वाले हैं। अकाली दल के एक सीनियर नेता से मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर बादल को डायरिया हो गया है। जिसके बाद उनका यात्रा में शामिल होना मुश्किल लग रहा है। सीएम मान गर्मी को लेकर कसते रहे हैं तंज सुखबीर बादल के पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद विरोधी दल एक बार फिर अकाली दल को घेरने की तैयारी में हैं। बीते दिन ही सीएम भगवंत मान अपनी रैलियों व भाषण में सुखबीर बादल व गर्मी को लेकर तंज कसते रहे हैं। बीती रैली में ही सीएम मान ने कहा कि सुखबीर बादल बाहर तापमान देखकर अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालते हैं। अकेले चुनाव लड़ रहा अकाली दल पंजाब में अकाली दल- भाजपा 1997 के बाद पहली बार अलग-अलग लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। लोकसभा 2022 के चुनाव भी दोनों पार्टियों ने अलग-अलग लड़े थे और करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब लोकसभा चुनावों में दोनों पार्टियां एक बार फिर अलग-अलग मैदान में हैं। बीती गलतियों से सीख लेते हुए ही अकाली दल ने इस साल पंजाब बचाओ यात्रा निकाली है। इतना ही नहीं…
Read More