महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित परवार का निधन हो गया। अजित के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार का आज बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं प्लेन की को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक का दिल्ली में और क्रू मेंबर पिंकी माली का मुंबई के ठाणे में अंतिम संस्कार किया गया। प्लेन के पायलट सुमित कपूर का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके निजी सिक्योरिटी अधिकारी (PSO) विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ था। विदिप जाधव को बेटे ने मुखाग्नि दी दिलीप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया अजित पवार के सुरक्षाकर्मी विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव सतारा अंतिम संस्कार हुआ। 9 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।नदिलीप को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। जाधव पिछले चार साल से पवार के साथ काम कर रहे थे। 2009 से मुंबई पुलिस में थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी संध्या…
Read More
अजित के सुरक्षाकर्मी का अंतिम संस्कार, बेटे ने मुखाग्नि दी:फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी की ठाणे में अंतिम विदाई, कैप्टन सुमित कपूर का शव दिल्ली पहुंचा
