राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 25 वें स्थापना दिवस समारोह पर मुंबई में पार्टी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार ने चाचा शरद पवार की तारीफ की। उन्होंने मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- 1999 से शुरू हुई इस पार्टी को 25 साल हो गए है। 24 साल तक पार्टी का नेतृत्व करने के लिए चाचा शरद पवार को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो पार्टी की स्थापना के बाद से लगातार पार्टी के साथ बने हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने NDA सरकार में कैबिनेट पोर्टफोलियो की फिर से मांग की। उन्होंने कहा कि हम कैबिनेट से कम कोई पद स्वीकार नहीं करेंगे…
Read More