छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। शुक्रवार दोपहर दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में जवानों ने 6 माओवादियों को ढेर कर दिया है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मौके से AK-47 और SLR राइफल जैसे हथियार भी बरामद हुए हैं। बस्तर IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एनकाउंटर वाली जगह से हथियारों के साथ-साथ विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं। अभी भी मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया था। इस दौरान शुक्रवार दोपहर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों से सामना हुआ। नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई में 6 नक्सलियों को मार गिराया। सीएम साय बोले- नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प मजबूत हुआ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- “नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ जारी सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई में अब तक 6 नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की खबर प्राप्त हो रही है। इस ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबल के सभी वीर जवानों को बधाई देता हूं और उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं। जवानों के पराक्रम से ‘नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़’ का हमारा संकल्प और भी मजबूत हुआ है। हम 31 मार्च 2026 तक देश को पूर्णतः नक्सलमुक्त करने के संकल्प की सिद्धि के लिए दृढ़ता से आगे बढ़ रहे हैं।” अबूझमाड़ में ही 26 जून को हुई थी मुठभेड़ इससे पहले 5 जुलाई को बीजापुर जिले में जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया था। जवानों ने 5 जुलाई की सुबह मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद किया। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में ही 26 जून को जवानों ने 2 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को मार गिराया था। दोनों के शव बरामद कर लिए गए। साथ ही 315 बोर राइफल और अन्य हथियार भी बरामद हुए थे। मारे गए नक्सलियों में एरिया कमेटी मेंबर (ACM…
Read More