मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह पर भले ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन वे अभी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। उनका इस्तीफा कुछ समय के लिए टल गया है। बुधवार को बेंगलुरु से लौटने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सीएम हाउस में बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि फिलहाल मंत्री विजय शाह इस्तीफा नहीं देंगे। सूत्रों के मुताबिक विजय शाह ने कोर्ट में अपना पक्ष रखने का मौका देने की मांग पार्टी से की है। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि मंत्री विजय शाह अपने बयान के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगा सकते हैं। बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर मचे बवाल के बाद एमपी के मंत्री कुंवर विजय शाह पर इस्तीफा देने का दबाव है। एक तरफ विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है…
Read More