पाकिस्तान के नारोवाल जिले में बने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। हालांकि भारतीय सिख श्रद्धालु अभी यहां नहीं जा पाएंगे। केंद्र सरकार ने कॉरिडोर खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया है। पंजाब कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के साथ-साथ एसजीपीसी ने केंद्र के इस रवैये पर विरोध जताया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हाल में आई बाढ़ के दौरान करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर में 11 फीट तक पानी भर गया था। इसलिए गुरुद्वारे को बंद करना पड़ा। अब बाढ़ का पानी उतरने के बाद मरम्मत और सफाई का काम पूरा करके श्रद्धालुओं को यहां दर्शन की अनुमति दे दी गई है। इसके बावजूद भारतीय श्रद्धालु यहां नहीं जा पा रहे क्योंकि मई महीने में हुए ऑपरेशन सिंदूर के समय से ही करपारपुर कॉरिडोर बंद पड़ा है। ज्योतिजोत दिवस पर अखंड पाठ पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी गोबिंद सिंह ने बताया कि गुरु नानकदेव का 486वां ज्योतिजोत दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए 20 सितंबर से गुरुद्वारा परिसर में अखंड पाठ की शुरुआत की गई जिसका भोग 22 सितंबर को डाला जाएगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ से करतारपुर साहिब गुरुद्वारा परिसर को काफी नुकसान हुआ लेकिन अब हालात सामान्य हैं और श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। पंजाब की सियासी पार्टियों और सिख संगठनों की मांग तेज केंद्र सरकार से करतारपुर कॉरिडोर तुरंत खोलने की मांग लगातार की जा रही है। हाल में भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप में मैच होने के बाद इसने और जोर पकड़ लिया। पंजाब की अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों और सिख संगठनों का कहना है कि जब दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेला जा सकता है तो धार्मिक यात्राओं पर रोक क्यों…
Read More
अभी नहीं खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर:केंद्र ने दिया सुरक्षा कारणों का हवाला, SGPC बोली-पाकिस्तान से क्र
