केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Gmail से मेड इन इंडिया प्लेटफॉर्म Zoho Mail पर शिफ्ट हो गए हैं। शाह ने X पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने Zoho Mail पर अपनी आईडी बना ली है।। उन्होंने कहा कि अब सभी मेल इसी नए ईमेल पते पर भेजे जाएं। अमित शाह ने अपनी पोस्ट में लिखा- मैंने Zoho Mail पर स्विच कर लिया है। कृपया मेरे ईमेल एड्रेस में हुए बदलाव पर ध्यान दें। मेरा नया ईमेल एड्रेस है-([email protected]) । भविष्य में मेल द्वारा पत्राचार के लिए कृपया इसी ईमेल एड्रेस का उपयोग करें। पिछले कुछ समय में सरकार के कई अधिकारी और मंत्रालय भी Zoho के प्रोडक्ट्स को अपनाने लगे हैं। यह कदम विदेशी ईमेल सेवाओं जैसे Gmail और Outlook के भारतीय विकल्प को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है। शाह का Zoho Mail पर शिफ्ट होना मोदी सरकार की स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने का हिस्सा है। भारतीय कंपनी ने बनाया है Zoho Mail Zoho Mail पूरी तरह से भारतीय कंपनी Zoho कॉर्पोरेशन का ईमेल क्लाइंट है। यह एड-फ्री प्लेटफॉर्म है जो व्यक्तिगत और बिजनेस दोनों यूजर्स को सेवाएं देता है। कंपनी का दावा है कि इसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से डेटा सुरक्षित रहता है और किसी भी जानकारी को विज्ञापनदाताओं के साथ साझा नहीं किया जाता। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को पर्सनल…
Read More