अमृतसर में चलती ब्लैक थार से बाहर निकलकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक ड्राइवर की सीट पर बैठने के बजाय दरवाजा खोलकर फुटबोर्ड पर खड़ा हो जाता है। इसके बाद वह अपने बालों पर हाथ फेरता है। फिर लास्ट में थार की आगे की हेडलाइट्स जलती हुई दिखाई देती हैं और युवक खुले दरवाजे पर खड़े होकर ‘विक्ट्री साइन’ का इशारा करता है। इसके बाद थार आगे की ओर बढ़ती हुई दिखाई देती है। वीडियो में दिखाई दे रही थार गाड़ी पर नंबर प्लेट नजर नहीं आ रही है। बैकग्राउंड में पंजाबी एक्टर देव खरोद का डायलॉग- एक वक्त था…जब हम पैदल चला करते थे। जाने के लिए सौ ठिकाने थे…और पूरी दुनिया अपनी लगती थी। आज इतनी बड़ी गाड़ी है…जेब में पैसा है…तो सारी दुनिया पैरों तले है। पंजाब ह्यूमन राइट्स IHRO प्रेसिडेंट एवं ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के पूर्व पंजाब सचिव गुरमीत सिंह बबलू ने अपने फेसबुक आकाउंट से इस वीडियो को पास्ट किया है। हालांकि ये अभी पता नहीं चला है कि ये युवक कौन है। पुलिस के अनुसार…
Read More