अमेरिकी हमले में जान गंवाने वाले हमीरपुर जिला के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा के परिजन बेटे के पार्थिव शरीर का घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। आदित्य के चाचा संजीव लखनपाल ने बताया कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई कि बेटे का शव कब स्वदेश लाया जाएगा। संजीव लखनपाल ने बताया कि बीती शाम तक आदित्य का शव जहाज में ही था। उन्हें बताया गया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शिप से शिफ्ट किया जा रहा है। इसके आगे कोई जानकारी नहीं दी गई। आदित्य के सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) बताई जा रही है। आदित्य के दादा के भाई अशोक कुमार ने बताया कि कैप्टन को वार्निंग की दी गई थी कि ‘शिप’ को आगे न ले जाए। ऐसे में वह जानना चाहते हैं कि किस कैपेस्टी में वह (कैप्टन) शिप समुद्र में आगे ले गया। उन्होंने इसकी जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान अशोक कुमार फूट-फूट कर रोए। उधर…
Read More