राजस्थान में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवभक्त झूमते-गाते बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे है। जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अलवर सहित सभी शहरों में भगवान भोलेनाथ के मंदिरों विशेष सजावट की गई है। भक्त दूध, घी, शहद से अभिषेक कर रहे हैं। डमरू और मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाए जा रहे हैं। जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर में रविवार सुबह 3 बजे हुई भस्मा आरती और महाभिषेक के बाद भक्तों के लिए कपाट खोले गए। उदयपुर में एकलिंगनाथजी के दर्शन के लिए भक्त डीजे की धुनों पर शिव आराधना करते हुए पहुंच रहे हैं। कोटा के शिवपुरी धाम में 525 शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की लाइन लगी है। अलवर के प्रमुख त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव आज दूल्ह के रूप में हैं। उनके लिए वाराणसी से विशेष ड्रेस भी मंगवाई गई है। राजस्थान के बड़े मंदिरों में आज चार प्रहर की विशेष पूजा भी होगी। अब देखिए- राजस्थान में महाशिवरात्रि पर्व की PHOTOS… ……
Read More
अलवर में त्रिपोलेश्वर बने दूल्हा, काशी से आई विशेष ड्रेस:जयपुर के ताड़केश्वर में बैंड-बाजे बज रहे, उदयपुर के एकलिंगनाथजी में डीजे पर झूमे भक्त
