असम में पहलगाम हमले के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। असम पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को X पर पोस्ट कर बताया कि भारत की धरती पर पाकिस्तान का समर्थन करने वाले गद्दारों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब तक पाकिस्तान का समर्थन करने वाले 39 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने शनिवार की कार्यवाही के बारे में बताया कि 2 लोग होजाई और साउथ सालमारा-मनकाचर जिलों से पकड़े गए हैं। ‘भारत में पाकिस्तान का बचाव करने वाले देशद्रोही’ इससे पहले शनिवार शाम में पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए एक व्यक्ति को असम के धुबरी जिले से गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि उसका नाम अमर अली है। ससे पहले एआईयूडीएफ (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) पार्टी के विधायक अमीनुल इस्लाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान और पहलगाम हमले का समर्थन किया था। 2 अप्रैल को एक चुनावी सभा में मुख्यमंत्री सरमा ने चेतावनी दी कि जो भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएगा…
Read More
असम में पाकिस्तान का समर्थन कर रहे दो गिरफ्तार:पहलगाम हमले के बाद 39 को हिरासत में लिया; CM सरमा बोले-
