कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा है और बेंगलुरु में अपने आवास पर मंत्रियों की ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’ बुलाई है। कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सीएम बन सकते हैं। सीएम पद के साथ सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा। कैबिनेट में करीब 15 से 20 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। कर्नाटक कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं। कर्नाटक में फेरबदल पर 4 दावे किए जा रहे हैं दिल्ली में राहुल-खड़गे के साथ 6 घंटे बैठक हुई 26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ 6 घंटे तक बैठक हुई। महासचिव वेणुगोपाल ने कहा था- जो अटकलें लगाई जा रही हैं…
Read More
आज इस्तीफा दे सकते हैं कर्नाटक के CM सिद्धारमैया:कांग्रेस विधायक बोले
