प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 जनवरी तक गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वे शनिवार शाम को सोमनाथ पहुंचेंगे। पीएम शाम को सोमनाथ के ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे और सोमनाथ सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। पीएम मोदी ने सोमनाथ पर 1026 में हुए पहले आक्रमण के हजार साल पूरे होने पर हो रहे इस कार्यक्रम को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व नाम दिया है। पर्व 8 से 11 जनवरी तक मनाया जा रहा है। पीएम 11 जनवरी की सुबह करीब 9:45 बजे शौर्य यात्रा में शामिल लेंगे। करीब 2 किमी लंबी इस यात्रा में 108 घोड़े शामिल होंगे। शौर्य यात्रा सोमनाथ मंदिर की रक्षा में प्राणों की आहुति देने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निकाली जाती है। यात्रा का समापन सोमनाथ के सद्भावना मैदान में होगा। इसके बाद पीएम सोमनाथ मंदिर में दर्शन…
Read More
आज से तीन दिन गुजरात दौरे पर PM मोदी:सोमनाथ के उसी मैदान पर करेंगे सभा जहां 14 साल पहले सरदार सरोवर डैम के लिए उपवास किया था
