केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे गांधीनगर, अहमदाबाद और महेसाणा जिलों में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वे सहकारिता महासम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में पांचवें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद शाह अहमदाबाद के नारणपुरा में गुजरात के सबसे बड़े 824 करोड़ की लागत से 1.18 लाख वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान एक भव्य कार्यक्रम और जनसभा का भी आयोजन किया गया है। इस खेल परिसर का दौरा राष्ट्रमंडल खेलों…
Read More
आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर अमित शाह:824 करोड़ की लागत से बने गुजरात के सबसे बड़े स्पोर्ट्स कॉम्प्
