इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस के बीच सरकार ने कंपनी को अगले 48 घंटों के अंदर पैसेंजर के बैगेज को ट्रेस करके डिलीवर करने का निर्देश दिया है। इसी के साथ एयरलाइन को पैसे रिफंड करने और कैंसिल या रुकी हुई फ्लाइट्स के लिए पूरा रिफंड प्रोसेस 7 दिसंबर को रात 8 बजे तक पूरा करने का आदेश दिया गया है। वहीं शनिवार को 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। इंडिगो ने कहा कि उन्होंने 95% रूट पर कनेक्टिविटी फिर से स्थापित कर ली गई है। एयरलाइन ने दावा किया कि हम 138 में से 135 डेस्टिनेशंस पर फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं। कंपनी ने आगे कहा कि हमें लोगों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए काफी वक्त लगेगा। मामले में सरकार ने शनिवार को कंपनी के CEO को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब भी मांगा है। इस बीच अन्य एयरलाइंस के बढ़ते किराए पर सरकार ने रोक लगाई। केंद्र ने सभी एयरलाइंस के लिए हवाई करिया फिक्स कर दिया है। अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए…
Read More