इंडियन आर्मी के चीफ जनरल मनोज पांडे ने बुधवार (27 मार्च) को कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ लगभग चार साल से चल रहे सीमा विवाद पर भारतीय सेना की नजर बनी हुई है। हमारी तैयारी बहुत उच्च स्तर की है। जनरल मनोज पांडे आज टाइम्स नाउ समिट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौजूद मुद्दे का समाधान केवल बातचीत के जरिए ही निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम हर तरह से तैयार हैं। किसी भी ऑपरेशन के लिए हमारी तैयारियां उच्च स्तर की हैं। पूरे LAC पर (3488 किमी बॉर्डर) पर हमारी (सेना) तैनाती मजबूत है और संतुलित है। हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि इमरजेंसी से निपटने के लिए हमारे पास पर्याप्त भंडार है। हमारा रिस्पॉन्स मैकेनिज्म भी मजबूत है। जनरल मनोज पांडे की बातचीत की मुख्य बातें…
Read More
इंडियन आर्मी के चीफ बोले
