एअर इंडिया के 4 अगस्त को दिल्ली-फुकेट फ्लाइट में हुए टर्बुलेंस पर नया खुलासा हुआ है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के मुताबिक बताया कि, फ्लाइट में कई तकनीकी खराबियां आईं थीं। विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम तीन बार फेल हुआ। ऑटो पायलट भी डिस्कनेक्ट हो गया था। इसके तुरंत बाद को-पायलट ने मैनुअल तरीके से विमान का कंट्रोल संभाला। विमान के कई इंडिकेटर स्विच कुछ समय के लिए बंद हो गए थे। इस दौरान विमान को हवा में झटके भी लगे। जिसके बाद विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था। फ्लाइट में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। 17 लोग घायल हुए। मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है। उधर फ्रांस की एजेंसी बीईए और एयरबस की टीमें मंगलवार को भारत पहुंच सकती हैं। जिस विमान A320 में खराबी आई…
Read More
इंडिया-फुकेट फ्लाइट हादसा, ऑटो पायलट डिस्कनेक्ट हुआ:3 बार हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, इंडिकेटर्स खराब हो गए थे; 300 फीट नीचे आया था विमान
