मुंबई में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार को बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी के चलते मंगलवार को मुंबई के स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए थे। हालांकि शहर में बारिश नहीं हुई। शहर और उपनगरों में कहीं बड़ा जलभराव नहीं हुआ और न ट्रैफिक जाम रहा। वहीं असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के स्तर से नीचे आ गया है। राज्य में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है और 26 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 17.17 लाख हो गई है। हालांकि मंगलवार को 7 लोगों की मौत हुई। अब तक बाढ़-बारिश में 92 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तराखंड में बाढ़ के हालात हैं। पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के चलते राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। हल्द्वानी…
Read More
उत्तराखंड में भारी बारिश से 3 लोगों की मौत:असम में अब भी 17 लाख लोग बाढ़ प्रभावित; 7 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
