उत्तराखंड में पौड़ी से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर शनिवार को बस हादसा हो गया। दहलचोरी जा रही बस सत्याखाल के पास अनियंत्रित हो गई। इससे बस 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हैं। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। देखें 3 तस्वीरें…
Read More
उत्तराखंड में 100 मीटर गहरी खाई में बस गिरी:पौड़ी में कई पलटी खाते हुए पेड़ से टकराई; 5 की मौत, 17 घायल
