दिल्ली कार ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकी उमर के तार हल्द्वानी से जुड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक, उमर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगालते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम शुक्रवार देर रात ढाई बजे हल्द्वानी के बनभूलपुरा और राजपुरा में पहुंची। टीम ने बनभूलपुरा में बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना आसिम को हिरासत में लिया। जबकि राजपुरा से एक अन्य मौलवी को पकड़ा। दोनों को टीम पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली लेकर गई। देर रात मुस्लिम बाहुल इलाके में हुई इस कार्रवाई के बाद तनाव का माहौल बना रहा। बनभूलपुरा में मस्जिद के पास पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही पूरे बनभूलपुरा एरिया में भी चेकिंग की जा रही है। हर आने जाने वाले वाहन की तलाशी की जा रही है। रात को ही एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा और सीओ भवाली अमित सैनी…
Read More