कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास (79) आरती करने के दौरान झुलस गईं। पूजा के दौरान दीपक से उनकी चुन्नी में आग लग गई। गिरिजा व्यास को उदयपुर के निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनको अहमदाबाद रेफर कर दिया गया। दीपक से चुन्नी ने पकड़ ली आग
व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया- मैं फार्म हाउस पर गया हुआ था। इस दौरान आग लगने की सूचना मिली। घर पहुंचे तो पता चला कि मां गणगौर का पूजन कर रही थीं। इसी दौरान उनकी चुन्नी में आग गई। नीचे जल रहे दीपक के कारण उनकी चुन्नी ने आग पकड़ ली थी। घर में ही काम करने वाले एक व्यक्ति ने उनको संभाला। उनको उदयपुर में निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया…
Read More
उदयपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास झुलसीं:गणगौर की पूजा के दौरान चुन्नी ने पकड़ ली आग;
