एअर इंडिया की दिल्ली से काठमांडू जा रही फ्लाइट AI219 शनिवार को तकनीकी खराबी की आशंका के बाद वापस दिल्ली लौट गई। काठमांडू एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, फ्लाइट नेपाली एयरस्पेस में प्रवेश करने वाली थी। तभी पायलट ने तकनीकी समस्या की जानकारी दी। फ्लाइट को लखनऊ के ऊपर से दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। अभी यह साफ नहीं है कि तकनीकी खराबी क्या थी। वापस दिल्ली लौटने के बाद सभी 150 यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से काठमांडू भेजा गया। विमान एयरबस A320-214 मॉडल का था। इसने नई दिल्ली से दोपहर 2:42 बजे पर काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट को नेपाल की राजधानी काठमांडू में शाम 4:30 बजे पर पहुंचना था। नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने फ्लाइट के डायवर्ट होने पर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया है। फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी की पिछली घटनाएं 13 सितंबर 2026: भोपाल से दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने पर उसे जयपुर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंड कराया गया। 6 सितंबर 2026: बेंगलुरु से लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी आई और उसे वापस बेंगलुरु में सुरक्षित उतारा गया। 3 सितंबर 2026: वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट के कार्गो होल्ड में स्मोक अलार्म बजने के बाद उसे लखनऊ डायवर्ट कर लैंड कराया गया। 27 मई 2026: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद हवा से ही वापस दिल्ली मोड़कर लैंड कराया गया। तकनीकी खराबी होने पर यात्रियों को सुविधाएं देती हैं एयरलाइंस अगर तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट में 2 से 4 घंटे की देरी होती है…
Read More