बॉलीवुड एक्टर डीनो मोरिया एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में उनके घर पर मीठी नदी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापा मारा है। यह घोटाला राज्य में नदियों की सफाई के नाम पर हुए 65 करोड़ रुपए के कथित गबन से जुड़ा हुआ है। 15 जगहों पर हुई छापेमारी अभिनेता के अलावा ईडी ने इस मामले में मुंबई से लेकर केरल के कोच्चि तक कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की है। हाल ही में हुई थी डिनो से पूछताछ इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा डीनो मोरिया से दो बार पूछताछ की जा चुकी है। ईओडब्ल्यू ने ही इस मामले में प्रारंभिक FIR दर्ज की थी…
Read More
एक्टर डीनो मोरिया के घर पर ED का छापा:मीठी नदी घोटाले में फंसे हैं एक्टर, हाल ही में EOW ने की थी पूछताछ
