उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में कई दूरस्त गांव आज भी ऐसे हैं जहां अभी तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। सड़क ना पहुंच पाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को बागेश्वर से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें ग्रामीण सड़क ना होने के कारण अपनी परेशानी बयां कर रहे हैं। 53 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ लोग एक बीमार महिला को डोली पर बैठाकर कच्चे और संकरे पहाड़ी रास्तों से सड़क तक लेकर जाते हुए नजर आ रहे हैं। डोली के पीछे से एक युवक इस पूरी घटना की वीडियो बना रहा है…
Read More
एम्बुलेंस से पहले मरीज ने किया डोली का सफर, VIDEO:कंधों पर लाद युवकों ने 5 किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाया, खाई में गिरते-गिरते बचे
