जिंदगी में कामयाबी पाने के लिए जिस इंसान में जुनून और दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, वो बड़े से बड़े काम को लाख कठिनाइयों के बाद भी पूरा कर देता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कुशीनगर के रहने वाले 29 साल के सूर्य प्रताप मिश्र ने…। अपनी मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराकर उन्होंने कीर्तिमान रच दिया। असल में सूर्य सामाजिक कार्यकर्ता हैं। महिला तस्करी और बाल श्रम रोकने के लिए पिछले पांच साल इस काम से जुड़े हैं। अब तक करीब 10 हजार लोगों को मुक्त कराकर अच्छी जिंदगी दे चुके हैं। सूर्य दुनियाभर में महिला और बाल अपराध के खिलाफ सख्त नियम-कानून चाहते हैं। उनका मानना है सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने मोटिव दुनियाभर को संदेश देने का था। जिससे इन अपराधों पर लगाम लग सकें। उनका लक्ष्य उस अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है…
Read More
एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने वाले सूर्यप्रताप की कहानी:5,895 मीटर ऊंचाई से मानव तस्करी के खिलाफ संदेश, 10 हजार बच्चों को दी नई जिंदगी
