सोनीपत के अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना पर कमेंट मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में दोबारा सुनवाई की गई है। कमेंट मामले में सोनीपत में अली खान के खिलाफ दो FiR दर्ज की गई थी। बुधवार को इस मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी जांच पर अहम निर्देश दिए और प्रोफेसर की अंतरिम जमानत को आगे बढ़ा दिया। बता दें कि प्रोफेसर के मामले में जमानत मिलने के बाद SIT का गठन किया गया था। जिसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने SIT जांच रिपोर्ट भी मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने अली मोहम्मद के खिलाफ हुई FIR पर भी NHRC नोटिस को लेकर प्रतिक्रिया के बारे में जानकारी देने को कहा है। सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी गई है और प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद जांच में सहयोग कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने SIT से जांच की रिपोर्ट मांगी और स्पष्ट किया कि जांच का दायरा दो एफआईआर तक ही सीमित रहेगा। अंतरिम जमानत में विस्तार…
Read More
ऑपरेशन सिंदूर पोस्ट विवाद में अली खान की जमानत बढ़ी:जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगी SIT रिपोर्ट, FIR की
