हरियाणा के ओलिंपियन पहलवान एवं अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया के पिता बलवान पूनिया का गुरुवार को निधन हो गया। उनके दोनों फेफड़े खराब हो गए थे। वह 18 दिन से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। इसको लेकर बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा- बापूजी हमारे साथ नहीं रहे। शाम सवा 6 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उन्होंने बड़ी मेहनत से हम लोगों को यहां तक पहुंचाया था। वे हमारे पूरे परिवार की रीढ़ थे। समझ नहीं आ रहा कि उनके बिना आगे जीवन कैसा होगा। बजरंग पूनिया ने आगे लिखा- पिता का अंतिम संस्कार हमारे गांव खुड्‌डन (झज्जर) में शुक्रवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। वहीं…
Read More