कर्नाटक के विजयनगर जिले में पुलिस ने शनिवार को 24 साल के युवक को माता-पिता और बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हत्या के बाद तीनों के शवों को कोट्टूर स्थित उनके किराए के घर में दफना दिया था। तिलकनगर थाने की पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बताया कि कोट्टूर निवासी आरोपी अक्षय कुमार ने 29 जनवरी को बेंगलुरु के तिलकनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उसके माता-पिता और बहन लापता हैं। इसके बाद खुद पुलिस के साथ मिलकर उन्हें ढूंढने का नाटक करता रहा। जांच के दौरान आरोपी ने अलग-अलग बयान दिए…
Read More
कर्नाटक में प्रॉपर्टी के लिए मां-बाप और बहन का मर्डर:बेटे ने शव घर में दफनाए, लापता बताकर पुलिस के साथ ढूंढ़ने का नाटक किया
