कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के डॉ. मलाकरेड्डी होम्योपैथिक कॉलेज में एग्जाम के दौरान चीटिंग करने से रोके जाने पर स्टूडेंट ने प्रोफेसर की पिटाई कर दी। घटना इंटरनल एग्जाम के दौरान घटी, जिसका वीडियो क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में दिखा कि असिस्टेंट प्रोफेसर शिवराजकुमार परीक्षा निरीक्षक के तौर पर छात्रों की निगरानी कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें शाहबाज नाम का एक स्टूडेंट फोन से नकल करते हुए दिखा। प्रोफेसर स्टूडेंट के पास गए और उससे आंसर शीट मांगा। इस दौरान स्टूडेंट भड़क गया। पहले तो वह आंसर शीट देने को तैयार नहीं था। थोड़ी देर बहस के बाद उसने अपनी कॉपी दे दी। इसके बाद प्रोफेसर ने उसे क्लासरूम से बाहर जाने का आदेश दिया…
Read More
कर्नाटक में मेडिकल स्टूडेंट ने प्रोफेसर को पीटा, VIDEO:एग्जाम हॉल में फोन से चीटिंग करते पकड़ा था; छात्र ने पेपर छीनने पर हमला किया
