कलकत्ता हाइकोर्ट IPAC रेड मामले पर आज सुनवाई करेगा। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म IPAC के IT हेड प्रतीक जैन के ऑफिस पर 8 जनवरी को ED ने रेड के थी। रेड के दौरान बंगाल CM ममता बनर्जी भी उसी जगह पहुंचीं थीं। ED ने ममता पर आरोप लगाया था कि वो कथित कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के दौरान रुकावट पैदा की। वे प्रतीक जैन के घर में जबरन घुसीं और अपने साथ कई फिजिकल डाक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले गईं। इसके बाद 9 जनवरी को ED ने मामले में दखल देने के लिए कलकत्ता हाइकोर्ट का रुख किया था। 9 जनवरी को कोर्टरूम में हंगामे के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 14 जनवरी के लिए टाल दी थी। इसके बाद बंगाल सरकार ने 10 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में केविएट भी दाखिल की थी। सरकार की मांग थी कि उसका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए। पूरे मामले को समझिए 8 जनवरी: TMC के IT हेड के ठिकानों पर ED की रेड 8 जनवरी को ED की टीम ने प्रतीक जैन के कोलकाता के गुलाउडन स्ट्रीट स्थित घर और दूसरी टीम सॉल्टलेक स्थित दफ्तर पर छापा मारा था। प्रतीक जैन ही ममता बनर्जी के लिए पॉलिटिकल स्ट्रैटजी तैयार करते हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से शुरू हुई थी…
Read More
कलकत्ता हाइकोर्ट में आज IPAC रेड मामले पर सुनवाई:ED का ममता पर छापेमारी में रुकावट पैदा करने का आरोप, हंगामे से पिछली सुनवाई टली
