कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को TMC सांसद महुआ मोइत्रा की सुरक्षा के लिए 2 पुलिसकर्मी तैनात करने का आदेश दिया। ये जवान अगले 30 दिन तक उनके कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र के दौरों में साथ रहेंगे। जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की बेंच ने कहा कि भीड़ द्वारा परेशान किए जाने के आरोपों को देखते हुए सांसद को सुरक्षा देना जरूरी है। 30 दिन बाद राज्य सरकार रिपोर्ट देगी। मामले की अगली सुनवाई 1 अक्टूबर को होगी। महुआ के वकील कल्याण बंदोपाध्याय ने कहा कि वे अपने क्षेत्र में स्वतंत्र रूप से नहीं जा पा रही हैं और सांसद के तौर पर काम करने में भी परेशानी हो रही है। सुनवाई में 1 जुलाई की घटना का जिक्र महुआ के वकील बंदोपाध्याय ने कहा कि 1 जुलाई को कालीगंज में भीड़ ने महुआ पर अंडे…
Read More