पहलगाम आतंकी हमले के बाद से घाटी मे सेना का एक्शन जारी है। शुक्रवार को 4 आतंकियों के घर धमाके कर ध्वस्त किए गए। त्राल में आतंकी आसिफ शेख और अनंतनाग में आदिल ठोकेर का घर में ब्लास्ट किया गया। पुलवामा के मुर्रान में जैश-ए-मोहम्मद के एक्टिव आतंकी अहसान उल हक घर उड़ाया गया। हक ने 2018 में पाकिस्तान जाकर ट्रेनिंग ली थी। पुलवामा के ही काचीपोरा इलाके में LeT आतंकी हारिस अहमद का घर ध्वस्त किया गया। पहलगाम आतंकी हमले को चौथे दिन दिन भर मीटिंगों का दौर चला। गृहमंत्री शाह के घर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ सिंधु जल संधि पर मीटिंग हुई। विदेश मंत्रालय ने लगातार दूसरे दिन विदेशी राजनयिकों को पहलगाम हमले के बारे में जानकारी दी। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीर दौरा किया और हमले के बाद हालात का जायजा लिया। राहुल गांधी भी घायलों से मिले। पाटिल ने कहा- सिंधु जल संधि पर सरकार शॉर्ट टर्म…
Read More