भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता कीर्ति आजाद लोकसभा में ई सिगरेट पी रहे थे। इसका एक वीडियो भाजपा के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शेयर किया। मालवीय ने दावा किया कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में ई सिगरेट पीने का आरोप लगाया था। वह टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के अलावा और कोई नहीं हैं। मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- उनके जैसे लोगों के लिए नियम और कानून का कोई मतलब नहीं है। जरा सोचिए…
Read More
कीर्ति आजाद का लोकसभा में ई-सिगरेट पीने का VIDEO वायरल:BJP ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, कहा
