भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर और बीसीसीआई चयन समिति के सदस्य कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित सरस्वती तीर्थ पहुंचे। विकेटकीपर और बल्लेबाज अजय रात्रा ने अपने पिता ओम प्रकाश रात्रा की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया और उनकी मोक्ष प्राप्ति के लिए पूजा-अर्चना करवाई। अजय रात्रा के साथ उनके छोटे भाई संजय रात्रा और चाचा सुजान रात्रा भी मौजूद रहे। तीर्थ पुरोहित पंडित देवदत्त मुदगिल ने सरस्वती तीर्थ पर उनके पिता के लिए विधिवत तर्पण और अनुष्ठान संपन्न कराया। उनके पिता ओम प्रकाश रात्रा का पिछले महीने 14 जनवरी को निधन हो गया था। 20 साल की उम्र में टेस्ट शतक बनाने वाले विकेट कीपर अजय रात्रा टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के विकेट कीपर थे। उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में शतक जड़ा था। इसके अलावा विदेशी धरती पर शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेट कीपर थे। साल 2002 में चोटिल होने के बाद…
Read More
कुरुक्षेत्र पहुंचे पूर्व क्रिकेटर अजय रात्रा:पिता की शांति के लिए पिंडदान किया; सबसे कम उम्र में
