केरलम के तिरुवनंतपुरम जिले का तटीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन शहर वर्कला अभी तक बेमिसाल सुंदरता, अरब सागर, चट्टानों, 2000 साल पुराने जनार्दन स्वामी मंदिर और मस्जिदों के लिए मशहूर रहा है। अब यह खूबसूरत शहर दुनिया भर में ‘जीरो वेस्ट सिटी’ के तौर पर भी पहचाना जा रहा है। यूएन-हैबिटैट और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ने दुनिया के 20 शहरी इलाकों में वर्कला नगर पालिका को ‘जीरो वेस्ट सिटी’ के तौर पर चुना है। 20 शहरों में वर्कला अकेला भारतीय शहर है। 40 हजार की आबादी वाले वर्कला की स्थिति भी पांच साल पहले अन्य भारतीय शहरों जैसी थी। फिर 2020 में कचरे के वैज्ञानिक निपटान के लिए महिलाओं की ‘हरिता कर्म सेना’ के 262 सदस्यों को तैनात किया गया। ये महिलाएं घर-घर जाकर कचरा एकत्र करती हैं…
Read More
केरलम का वर्कला दुनिया की 20 ‘जीरो वेस्ट सिटी’ में:262 महिलाओं की टीमें घर-घर पहुंचीं, बदली लोगों की आदत; 95% कचरे का पुनर्प्रबंधन
