केरल के निकाय चुनाव में NDA को बड़ी कामयाबी मिली है। गठबंधन ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 101 वार्डों में से 50 वार्डों पर जीत दर्ज की है। पिछले 45 साल से यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) का कब्जा है। LDF को 29 और कांग्रेस गठबंधन (UDF) को 19 वार्डों में जीत मिली है। कॉर्पोरेशन (मेयर) की कुल 6 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को एक सीट मिली। भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ीं पूर्व IPS अधिकारी आर श्रीलेखा ने सस्थमंगलम डिवीजन से भारी अंतर से जीत हासिल की। श्रीलेखा की जीत के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि मेयर के लिए वे बीजेपी की पसंद होंगी। अगर ऐसा होता है तो वह राज्य में भाजपा की पहली मेयर होंगी। टॉप पुलिस अधिकारी से मेयर पद की दावेदार तिरुवनंतपुरम में जन्मी और पली-बढ़ी श्रीलेखा जनवरी 1987 में केरल की पहली महिला IPS अधिकारी बनीं। तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने CBI…
Read More