नीट पेपर लीक में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को दूसरे दौर की बातचीत हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP ने 3 मांगें और परीक्षा सुधार के 5 सुझाव रखे हैं। सरकार इन पर चर्चा कर रही है। शनिवार दोपहर 3.30 बजे तीसरे दौर की बैठक होगी। जिसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना पक्ष बताएगी। सीजेपी ने सरकार से कहा हैकि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा। प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने दावा किया कि सरकार ने सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजन को 1-1 करोड़ मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस खत्म करने की दो मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दी है। हालांकि…
Read More