कोलकाता में रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर इंडियन ऑर्मी के रोबोट डॉग्स परेड में शामिल हुई। रोबोट आर्मी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को सलामी भी दी। भारतीय सेना ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2023 में इन रोबोट्स को लॉन्च किया था। इनका नाम संजय मल्टी यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट (MULE) है। इन्हें पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है। सेना ने अपनी कई यूनिट्स में 100 रोबोटिक डॉग्स को शामिल किया है। ये माइनस 40 डिग्री टेम्परेचर में भी काम कर सकते हैं। इनका वजन करीब 15 किलो तक है और 10 किलोमीटर तक चल सकते हैं।। इन्हें रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट किया जाता है। ये न्यू टेक्नोलॉजी से लैस हैं और जरूरत पड़ने पर रिस्पॉन्स कर सकते हैं। राज्यपाल बोस ने कोलकाता के रेड रोड पर तिरंगा फहराया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। भारतीय सेना…
Read More
कोलकाता में गणतंत्र दिवस की परेड में रोबोट डॉग्स:सलामी भी दी; माइनस 40° में भी पहाड़ों पर चढ़ सकेंगे
