ऊधम सिंह नगर के किच्छा में स्थित खान फार्म की जमीन को लेकर दो दावेदार सामने आए हैं। बुधवार को जमीन पर कब्जे को लेकर तनाव का माहौल बन गया। इस दौरान किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता खान फार्म पहुंचे और मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया। धरने के दौरान विधायक तिलकराज बेहड़ ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली नहीं बदली तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि मामले में लापरवाही बरती जा रही है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल प्रशासन दोनों पक्षों से बातचीत कर रहा है और दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की बात कह रहा है। जबरन कब्जा करने का आरोप
किच्छा के पिपलिया मोड़ स्थित खान फार्म को लेकर विवाद जमीन के स्वामित्व और कब्जे का है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी सायर वाड्रा का दावा है कि यह फार्म उनकी बुआ की वसीयत के आधार पर उनकी वैध संपत्ति है। उनका आरोप है कि नसरिन सांगा ने फार्म पर काम कर रहे मजदूरों को हटाकर जबरन कब्जा कर लिया…
Read More