भारत की इंटेलिजेंस एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि प्रतिबंधित खालिस्तानी और बांग्लादेश के आतंकी संगठन दिल्ली समेत देश के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि पंजाब के कुछ गैंगस्टर विदेश से संचालित खालिस्तानी और कट्टरपंथी हैंडलरों के लिए ‘फुट सोल्जर’ की भूमिका निभा रहे हैं। ये हैंडलर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने और भारत की आंतरिक सुरक्षा को बाधित करने के लिए क्रिमिनल नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। अलर्ट के मुताबिक…
Read More
गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों के निशाने पर दिल्ली:इंटेलिजेंस सूत्रों का दावा-बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे
