गुजरात के वडोदरा में एक महिला ने अपनी दोनों बेटियों का सरनेम बदल दिया। बच्चियों के पिता की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर पत्नी और वीबग्योर स्कूल के मालिक रुस्तम केरावाला के खिलाफ अटलादरा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। 44 साल के अभिषेक अशोक कुमार मिश्रा ने शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी 2019 में दूधसागर डेयरी में नौकरी के लिए मेहसाणा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह वहां पूर्व गृह मंत्री विपुल चौधरी के साथ रहने गई थी। अभिषेक ने दावा किया कि पत्नी के अनैतिक संबंधों से दूधसागर डेयरी में बोनस घोटाला हुआ। यह साजिश तब रची गई जब उनकी पत्नी एचआर डिपार्टमेंट में थी। उन्होंने कहा कि 2019 में इसकी जानकारी गुजरात सरकार को दी थी। मामला गुजरात हाईकोर्ट में चल रहा है। जानें पूरा मामला… पत्नी देश छोड़कर जा सकती है अभिषेक ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी नाम और पहचान बदलकर देश छोड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पत्नी और उसकी बहन कई परिवारों को वैवाहिक विवादों में फंसाकर आर्थिक लाभ लेने का प्रयास कर चुकी हैं। स्कूल प्रबंधन पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप अभिषेक मिश्रा ने वीबग्योर स्कूल प्रबंधन पर भी फर्जी दस्तावेज तैयार करने और रिकॉर्ड में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूल अधिकारियों ने उन्हें कई बार भरोसा दिलाया कि बच्चों के रिकॉर्ड में सुधार कर दिया जाएगा…
Read More