गुजरात में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग 22 जून को होगी। राज्य में 8,326 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 751 ग्राम पंचायतों में निर्विरोध चुनाव हो गए हैं। शेष ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग होगी। कुल 3656 सरपंच, 16224 पंचायत सदस्य चुनने के लिए 81 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। काउंटिंग 25 जून को होगी। चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू होगा। कड़ी तथा विसनगर विधानसभा क्षेत्रों में आने वाली पंचायतों में वोटिंग 22 जून को नहीं होगी। गुजरात में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण मुद्दे के चलते ग्राम पंचायत चुनाव लगभग दो साल की देरी के बाद हो रहे हैं। यहां ग्राम पंचायत के चुनाव आमतौर पर गैर-दलीय आधार पर लड़े जाते हैं। यानी उम्मीदवार निजी तौर पर चुनाव लड़ते हैं हालांकि राजनीतिक दलों का उन्हें समर्थन प्राप्त होता है। कड़ी तथा विसनगर विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी…
Read More
गुजरात में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग आज:8,326 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंचायत सदस्य चुने जाएंगे,
