गुरुग्राम के बड़े कारोबारी की पत्नी पर मेड से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला गोल्फ कोर्स रोड स्थित अल्ट्रा लग्जरी सोसाइटी द कैमेलियाज के एक फ्लैट का है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें कारोबारी की पत्नी किचन में मेड से मारपीट करती हुई दिख रही है। उसने मेड का मुंह दबा दिया और उसके बाल भी खींचे। दूसरे फ्लैट से किसी व्यक्ति ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुशांत लोक थाने में मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद महिला को बेल पर छोड़ दिया गया। जिस फ्लैट में मेड के साथ मारपीट हुई…
Read More
गुरुग्राम में नौकरानी से मारपीट में कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार:₹100 करोड़ के फ्लैट में मुंह दबाया, बाल खींचे; पड़ोसी ने VIDEO बनाया
