हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड कर लिया। इंजीनियर का शव सेक्टर 17A में किराए के मकान में पंखे से लटका मिला। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मौके से 2 मोबाइल और लैपटॉप मिले हैं। वह 2017 में मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित IIT से पासआउट हुआ था। उसने 47वीं रैंक हासिल की थी। वह गुरुग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी (MNC) एलन डिजिटल में सालाना 35 लाख के पैकेज पर नौकरी कर रहा था। अभी 26 जून को ही सगाई हुई थी। उसकी मंगेतर इंटेलिजेंस ब्यूरो में है। किराए के कमरे में मिला शव
मृतक की पहचान 26 वर्षीय मोहित चौहान निवासी गांव जाटौली के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम के सेक्टर 17A में किराए के कमरे में रहता था। मंगलवार दोपहर उसके कमरे में कोई हलचल नहीं हुई…
Read More